'नेहरू थे सबसे लंबे समय तक PM': खरगे का मोदी पर निशाना, कहा- इतिहास को तोड़ने-मरोड़ने से सच्चाई नहीं बदलती

पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Devesh Tripathi Updated Wed, 10 Jun 2026 10:44 PM IST
सार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी के कांग्रेस पर किए गए हमलों का जवाब देते हुए कहा कि तथ्यों को बदलकर इतिहास की वास्तविकता नहीं बदली जा सकती। उन्होंने कांग्रेस के पूर्व प्रधानमंत्रियों के योगदान का जिक्र करते हुए भाजपा पर राजनीतिक लाभ के लिए इतिहास की अलग व्याख्या करने का आरोप लगाया। खरगे ने केंद्र सरकार पर रोजगार, महंगाई, किसानों और अर्थव्यवस्था से जुड़े वादों को पूरा न करने का आरोप भी लगाया।

Mallikarjun Kharge lashed out PM Modi over Congress criticism says distorting history does not change truth

मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
1
  •  
  •  
    •  
    •  
 
 

विस्तार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कांग्रेस पर किए गए हमलों का जवाब देते हुए कहा कि इतिहास को तोड़-मरोड़कर पेश करने से सच्चाई नहीं बदलती। उन्होंने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार के पास उपलब्धियों के नाम पर सिर्फ इवेंट मैनेजमेंट और मनगढ़ंत कहानियां हैं


Leave Comments

Top