बंगाल: TMC के कांग्रेस में विलय की अटकलों को ऋतब्रत बनर्जी ने किया खारिज, बोले- न तो सांसद जा रहे हैं और न MLA

एएनआई, कोलकाता। Published by: Rahul Kumar Updated Wed, 10 Jun 2026 05:27 PM IST
 

पश्चिम बंगाल की राजनीति में टीएमसी और कांग्रेस के संभावित विलय को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच निष्कासित नेता ऋतब्रत बनर्जी ने ऐसी किसी संभावना से इनकार किया है। उनका कहना है कि पार्टी के विधायक, सांसद और स्थानीय निकायों के जनप्रतिनिधि कांग्रेस में जाने के पक्ष में नहीं हैं, इसलिए विलय की अटकलों का कोई आधार नहीं है।

TMC Not Joining Congress, Claims Ritabrata Banerjee Amid Merger Speculation
 
टीएमसी के निष्कासित नेता ऋतब्रत बनर्जी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) से निष्कासित नेता ऋतब्रत बनर्जी ने टीएमसी और कांग्रेस के संभावित विलय की चर्चाओं को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि न तो टीएमसी की विधायक दल कांग्रेस में शामिल हो रही है और न ही पार्टी के सांसदों, नगर निकायों या पंचायतों के प्रतिनिधियों के बीच ऐसा कोई रुझान है


Leave Comments

Top