PM Modi: 'कांग्रेस के कुचक्र से आजाद हुआ देश, जनता देख रही स्थिरता', 12 साल का कार्यकाल पूरा होने पर पीएम

PM Modi: 'कांग्रेस के कुचक्र से आजाद हुआ देश, जनता देख रही स्थिरता', 12 साल का कार्यकाल पूरा होने पर पीएम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 10 Jun 2026 07:52 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर इसे सामूहिक उपलब्धि बताया और जनता और सहयोगी दलों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक स्थिरता, तेज विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं ने लोगों का भरोसा मजबूत किया है। मोदी ने दावा किया कि बीते वर्षों में बुनियादी ढांचे, डिजिटल सेवाओं और आर्थिक अवसरों का तेजी से विस्तार हुआ है। साथ ही उन्होंने विकसित भारत के लक्ष्य को देश के हर नागरिक का सपना बताया। एनडीए की बैठक में पीएम मोदी ने क्या कहा, पढ़िए रिपोर्ट-

PM Narendra Modi said on completion of 12 years in office
 
नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 साल का कार्यकाल पूरा होने के अवसर पर देश की जनता का आभार प्रकट किया। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के नेताओं की बैठक में प्रधानमंत्री ने कहा, मैं आज इस यात्रा के ऐसे सभी साथियों के प्रति भी अपना आभार प्रकट करता हूं। इस अवसर पर एनडीए के सदस्यों ने एक प्रस्ताव भी पेश किया है। यह आपकी उदारता है। मैं इस यात्रा को अपनी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं मानता। यह हम सबकी सामूहिक उपलब्धि है। ये एनडीए के हर घटक दल की एक समान उपलब्धि है। इसलिए मैं इस प्रस्ताव को आप सभी को भाजपा समेत हमारे एनडीए परिवार के सभी कार्यकर्ताओं को समर्पित करता हूं।

Leave Comments

Top